{"_id":"5cff9230bdec2206ff5a806f","slug":"dabang-man-threat-acid-attack-to-bed-girl-student-on-mobile-family-in-panic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड छात्रा को सिरफिरा दे रहा धमकी, फोन पर करता है 'गंदी बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड छात्रा को सिरफिरा दे रहा धमकी, फोन पर करता है 'गंदी बात'
Tue, 11 Jun 2019 05:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 11 Jun 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद में इकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती को फोन पर अश्लील बातें की और विरोध पर उसे तेजाब डाल कर जलाने और चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। इतना ही नहीं सोमवार रात युवती के भाई को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़ित युवती का परिवार दहशत में है।
पीड़ित ने कहा है कि उसकी बेटी स्टेशन रोड स्थित एक महाविद्यालय में बीएड की छात्रा है। 14 दिसंबर को उसकी बेटी के मोबाइल नंबर पर युवक का फोन आया। युवक ने बेटी से अश्लील बातें की और जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसे तेजाब से जला कर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी थी।
इसके बाद सोमवार रात साढ़े 11 बजे के करीब उसके पुत्र के मोबाइल नंबर पर फोन किया और उससे गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि उक्त युवक ने फोन पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने बताया कि युवक दबंग और आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उससे उसके परिवार को जान माल का खतरा है। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।