{"_id":"6846d0d3df44ebe03503d2db","slug":"cylinder-caught-fire-while-cooking-food-girl-got-burnt-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-138830-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, युवती झुलसी
Mon, 09 Jun 2025 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Jun 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव परसादपुर में सोमवार की दोपहर खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण सिलिंडर में आग लग गई। खाना बना रही युवती गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने आ बुझाई। युवती जिला अस्पताल में उपचाराधीन है।
परसादपुर निवासी सत्यपाल ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री ज्योति सोमवार दोपहर को रसोई में खाना बनाने के लिए गई थी। जैसे ही खाना बनाने के लिए माचिस जलाई, तभी सिलिंडर में आग लग गई। ज्योति जब तक कुछ समझ पाती। रसोई में आग बुरी तरह से फैल गई।
बेटी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ज्योति को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन ने बताया कि घटना के समय ज्योति का छोटा भाई भी पास मौजूद था। मगर, रसोई के बाहर होने की वजह से उसकी जान बच गई।