फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cylinder burst with loud bang after fire

Agra News: आग लगने के बाद तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर

Sun, 26 Nov 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cylinder burst with loud bang after fire
कासगंज। रविवार की देर शाम किशोरपुर गांव में खाना बनाते समय आग लगने के बाद सिलिंडर फट गया। तेज धमाके से जहां गांव में दहशत फैल गई। वहीं सिलिंडर के फटने से मकान के लिंटिर में छेद हो गया। मकान की रसोई में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के लोग चपेट में आने से बाल-बाल बचे। किशोरपुर गांव निवासी किशन पाल की पत्नी रसाई घर में खाना बनाने गई। इस दौरान जैसे ही उन्होंनें चूल्हे में आग जलाई, लीकेज के चलते सिलिंडर में आग पकड़ ली। आग लगने पर किशन की पत्नी चीख पुकार मचाते हुए भागी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई और छप्पर ने आग पकड़ ली और रसोई में रखा सामान जल कर राख हो गया। परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद सिलिंडर उछलकर मकान के लिंटिर से टकाराकर छेद करता हुआ बाहर खेत में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। काफी संख्या में मौके पर जुटे ग्रामीण ने सहयोग कर किसी तरह से छप्पर में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed