फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyclist fell into the moat due to bike collision, death

बाइक की टक्कर से खंदक में गिरा साइकिल सवार, मौत

Wed, 15 Dec 2021 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cyclist fell into the moat due to bike collision, death
बाह। जैतपुर के मढै़या जयसिंह गांव निवासी मनोज (47) को रविवार देर शाम साइकिल से जाते समय फतेहपुरा मोड़ पर बाइक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर से ही वह उछलकर 10 फुट दूर खंदक में जा गिरे। पुलिस ने दो युवकों के साथ उन्हें पीजीआई के लिए भेजकर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली। जहां उनकी मौत हो गई। इधर, दो दिन से घर न पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश में परेशान होते रहे। सब जगह पता करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वे पुलिस के पास पहुंचे तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन

परिजनों के मुुताबिक मनोज रविवार की शाम फतेहपुरा गांव में दावत खाने गए ते। गांव के मोड़ पर बाइक की टक्कर से वह खंदक में गिर गए थे। पुलिस ने दो युवकों के साथ उनको इलाज के लिए सैफई पीजीआई भिजवाया था। दोनों युवक मनोज अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए। सोमवार शाम मनोज की मौत हो गई। वहीं परिजन मनोज की तलाश में भटक रहे थे। सुराग न लगने पर थाने पहुंचे थे तब मनोज की पहचान हुई। सैफई पीजीआई में परिजनों को शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बेटे की जान जाने के पीछे लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। इस संबंध में एसओ जैतपुर विपिन कुमार गौतम ने बताया कि हादसे में अज्ञात युवक मौत हुई थी। पहचान मनोज के रूप में हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मनोज के पिता अमर सिंह पैरालिसिस से ग्रसित हैं और चलने फिरने में असमर्थ हैं। मृतक की पत्नी गीता की रो रोकर हालत खराब है। उनका कहना है कि अब पिता अमर सिंह का इलाज कैसे होगा। बेटियों रिया (13), रितु (11) और पुत्र अमन (17) की परिवरिश किसके भरोसे होगी। परिवार में मनोज अकेले कमाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed