{"_id":"65e9ca04f0fd7f3cc8058d9e","slug":"cyber-thugs-arrested-used-to-order-sim-cards-from-bihar-and-jharkhand-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठग गिरफ्तार: बिहार और झारखंड से मंगाते थे सिम कार्ड, फिर करते थे ठगी; मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठग गिरफ्तार: बिहार और झारखंड से मंगाते थे सिम कार्ड, फिर करते थे ठगी; मोबाइल बरामद
Fri, 08 Mar 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:01 AM IST
सार
गोवर्धन पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी आसाम, बिहार और झारखंड से फर्जी सिम मंगाकर ठगी करते थे।
विज्ञापन
साइबर ठग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले दो टटलू (ठगों) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ठगी में प्रयोग होने वाला मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी फोन पर खुद को पहचान वाला बताकर व अन्य कारणों से लोगों से पैसे डलवाकर ठगी कर रहे थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक अनुज तिवारी पुलिस बल के साथ देवसेरस में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर देवसेरस बम्बा पुलिया से साहिल निवासी दौलतपुर और शब्बीर निवासी देवसेरस को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी टटलू (ठग) फोन पर पहचान वाला बनकर ठगी कर रहे थे।
आरोपी फर्जी पहचान पत्रों से आसाम, बिहार, झारखंड आदि जगह से फर्जी नाम पते की सिम मंगाकर अज्ञात नंबरों पर कॉल कर फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल साइट्स से जानकारी जुटा लेते हैं। इसके बाद पहचान वाला बनकर उनके व्हाट्सअप पर काल करते हैं। मजबूरी बताकर अवैध रूप से पैसा क्युआर कोड और यूपीआई आईडी के माध्यम से अपने फर्जी खातों में डलवाने का प्रयास कर रहे थे। उक्त के पास से ठगी में प्रयोग होने वाले दो मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपीयों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।