{"_id":"6a394bafdf493eea1e0f952f","slug":"cyber-fraudster-swindles-15-lakh-from-shoe-businessman-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैं आपसे दोस्ती करना चाहती हूं', साइबर ठग युवती ने दिया ऐसा झांसा; कारोबारी से हड़प लिए 15.25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैं आपसे दोस्ती करना चाहती हूं', साइबर ठग युवती ने दिया ऐसा झांसा; कारोबारी से हड़प लिए 15.25 लाख रुपये
Mon, 22 Jun 2026 08:20 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:20 PM IST
सार
पीड़ित कारोबारी को व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। इसमें अपना आधार नंबर और ईमेल डालने पर अकाउंट खोला गया। इसके बाद कई बार में रकम जमा कराई गई। जब भी वह अपनी रकम निकालने की बात करते उनसे रकम और जमा करने के लिए बोल दिया जाता। 28 बार में उन्होंने लगभग 15.25 लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आप कैसे हैं...। मैं आपसे दोस्ती करना चाहती हूं। मैं ऑनलाइन व्यवसाय करके अच्छा मुनाफा कमा लेती हूं...। आप भी पैसा लगाएंगे तो अच्छी कमाई होगी। कुछ इसी अंदाज में साइबर ठग युवती ने जूता कारोबारी से 15.25 लाख रुपये ठग लिए। पहले युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद ऑनलाइन व्यवसाय के झांसे में ले लिया। मामले में एक साल बाद शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जिन खातों में रकम जमा कराई गई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पुष्पांजलि आशियाना कॉलोनी, सिकंदरा निवासी अमित अरोरा का जूते का कारोबार है। उन्होंने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी पर मई 2025 में दिया शर्मा के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई। उसने अपना व्हाट्स एप नंबर दे दिया। बाद में बातचीत के दौरान बताया कि वह एक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्टोर खोलकर ड्रॉप शिपिंग का कार्य करती है। इस काम में उसे 30% तक का लाभ प्राप्त होता है। उनसे भी कहा कि घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस पर अमित लालच में आ गए।
उनके राजी होने पर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। इसमें अपना आधार नंबर और ईमेल डालने पर अकाउंट खोला गया। इसके बाद 2 जून 2025 से 20 जून 2025 तक कई बार में रकम जमा कराई गई। जब भी वह अपनी रकम निकालने की बात करते उनसे रकम और जमा करने के लिए बोल दिया जाता। 28 बार में उन्होंने लगभग 15.25 लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए।

गैंग में नाइजीरिया की युवतियां भी शामिल
साइबर ठगी के मामले में पुलिस पूर्व में नाइजीरिया के युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस के पास एक और मामला आया है, जिसमें जब पुलिस ने ठगी करने वाले की जानकारी जुटाई तो वह फरीदाबाद में रह रही नाइजीरिया की युवती निकली। युवती ने एक व्यक्ति से ठगी की थी। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। नाइजीरिया की रहने वाली युवती के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

निवेश के झांसे में नहीं आएं
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी रोजाना नए तरीके अपना कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट से सावधान रहें। अनजान लोगों से दोस्ती नहीं करें। अगर कोई निवेश करने पर कई गुना लाभ देने का लालच देता है तो झांसे में नहीं आना चाहिए। अगर कोई रकम जमा करने पर पैसा दिलाने की बात करता है तो समझ जाएं कि साइबर ठगी होने वाली है। इस बारे में पुलिस को जानकारी दे सकते हैं। साइबर ठगी होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

टास्क पूरा करने का झांसा देकर 4.60 लाख ठगे
राधा कुंज कॉलोनी सिकंदरा निवासी समृद्धि सिंह से भी इसी तरह से साइबर ठगी की गई। उन्हें एक टास्क ग्रुप से जोड़ लिया गया। इसके बाद तीन टास्क पूरे करने पर 300 देने का लालच दिया गया। भरोसा दिलाया गया कि ट्रेडिंग और इकोनॉमी टास्क के माध्यम से पैसा दिया जाएगा। अलग-अलग तारीखों पर उनसे 4.60 लाख रुपये जमा करा लिए गए। बाद में उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।
ये भी पढ़ें-UP: परिजनों की आंखों के सामने यमुना में डूबा युवक, बेटे की लाश देख मां हुई बेहोश; मच गई चीखपुकार