{"_id":"68998cc0d669cee4640f0c58","slug":"cyber-fraudster-fooled-the-police-escaped-by-removing-handcuffs-from-his-hands-prison-guards-asleep-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस को चकमा दे गया साइबर ठग...हाथ से हथकड़ी निकालकर हुआ फरार, सोते रह गए बंदी रक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस को चकमा दे गया साइबर ठग...हाथ से हथकड़ी निकालकर हुआ फरार, सोते रह गए बंदी रक्षक
Mon, 11 Aug 2025 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:55 AM IST
सार
महिला पुलिस अधिकारी की आवाज निकालकर सभी को चौंकाने वाले साइबर ठग ने बंदी रक्षकों को चकमा दे दिया। पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। यहां बंदी रक्षकों के सोते ही वो भाग निकला।
विज्ञापन
साइबर ठग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के सर्जरी विभाग से फरार हुए साइबर ठगी के आरोपी संकेत यादव का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। यह जबलपुर (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में वह मोती कटरा होते हुए नाले के रास्ते भागता नजर आया है।
विज्ञापन
संकेत यादव कासगंज की जेल में बंद था। उसे साइबर क्राइम के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसने पेट दर्द की शिकायत की थी। इस पर उसे शुक्रवार शाम को एसएन मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया। उसकी देखरेख बंदीरक्षक अजीत पांडे और जयंत कुमार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि शुक्रवार रात दोनों सो गए तो इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग गया। थाना एमएम गेट पुलिस ने एसएन परिसर सहित आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें पता चला कि वार्ड से निकलने के बाद संकेत यादव गेट से बाहर आया। इसके बाद वह दाैड़ता नजर आया।
इसके बाद वह मोती कटरा में हेल्प आगरा के कार्यालय की तरफ पहुंचा। महादेव गली में चला गया। फिर नाला कंशखार, नाला चून पचान की तरफ पहुंचा। इसके बाद वो स्मार्ट सिटी के कैमरों में नजर नहीं आया।
इससे आशंका है कि वह गलियों के रास्ते एमजी रोड पर आया। इसके बाद किसी वाहन में बैठकर भाग गया। पुलिस उसके जबलपुर स्थित गांव भी पहुंची। पता चला कि वह घर नहीं पहुंचा है। उसकी मां चाय का खोखा चलाती हैं। पिता दिव्यांग हैं। परिजन को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब पुलिस की अलग-अलग टीमें पड़ताल में लगी हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।