{"_id":"5eeef5f08ebc3e42f100205c","slug":"cyber-fraud-download-app-withdrawal-money-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर आया केवाईसी अपडेट का संदेश, शातिरों ने एप डाउनलोड कराकर उड़ा दी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर आया केवाईसी अपडेट का संदेश, शातिरों ने एप डाउनलोड कराकर उड़ा दी रकम
Sun, 21 Jun 2020 11:30 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:30 AM IST
सार
- मोबाइल पर एप डाउनलोड कराया
- दो बार में ट्रांसफर की रकम
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के खाते से पेटीएम केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर 90 हजार रुपये निकाल लिए। पहले मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद एटीएम की जानकारी लेकर रकम निकाली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
दयालबाग के संत नगर फेज तृतीय निवासी मुकेश कुमार का खाता सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा में है। उन्होंने बताया कि वह अपने मोबाइल पर पेटीएम भी चलाते हैं। 18 जून को उनके मोबाइल पर पेटीएम की केवाईसी अपडेट करने के लिए एक मैसेज आया था। कुछ देर बाद कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि पेटीएम केवाईसी अपडेट करनी है। इसके लिए डेबिट कार्ड की जानकारी देनी होगी।
मगर, मुकेश ने जानकारी देने से मना कर दिया। इस पर कहा कि एक एप डाउनलोड कर लो। एप का नाम बताया। इस पर उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद काल करके उनसे एप का आईडी नंबर पूछ लिया। इसके बाद पेटीएम में डेबिट कार्ड की जानकारी भरवाकर एप की मदद से देख ली। इसके बाद खाते से दो बार में 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को मैसेज आने पर जानकारी हुई। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया। इसके बाद थाना न्यू आगरा में शिकायत की। मामले की जांच साइबर सेल को भेजी गई है।

पीड़ित पर दोहरी मार
मुकेश के दुकान पर नौकरी करते थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से नौकरी छूट गई है। वहीं उनकी पत्नी पूजा घरों में जाकर ब्यूटी पार्लर का काम करती हैं। खाता दोनों का संयुक्त था। रुपये घर खर्च के लिए थे। साइबर अपराधियों ने रुपये निकाल लिए। दोनों परेशान हैं।
रहें सावधान
साइबर सेल के एक्सपर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी स्क्रीन शेयरिंग और मोबाइल एक्सेस एप डाउनलोड कराते हैं। इसके लिए एक नंबर स्क्रीन शेयर करने और एक्सेस करने के लिए पूछते हैं। नंबर बताते ही वह मोबाइल को ऑपरेट करने लगते हैं। इसलिए एप डाउनलोड नहीं करने चाहिए। पेटीएम कंपनी केवाईसी के लिए मैसेज और फोन नहीं करती है। कॉल आने पर सावधान रहें।