फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals sent a message and withdrawn Rs 73 lakh from the account of doctor in Agra

साइबर अपराध: मैसेज भेजकर आगरा के चिकित्सक के खाते से निकाले 73 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 19 Dec 2021 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Dec 2021 11:23 AM IST
सार

साइबर अपराधियों ने आगरा के एक चिकित्सक को धोखाधड़ी का शिकार बना लिया। खाता बंद होने का मैसेज भेजकर उनके खाते से 73 लाख रुपये निकाल लिए गए। जब डॉक्टर को इसका पता चला तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Cyber criminals sent a message and withdrawn Rs 73 lakh from the account of doctor in Agra
साइबर सुरक्षा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा के दयालबाग के प्रेम नगर निवासी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता साइबर अपराधियों का शिकार बन गए। उनके खाते से 73 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने रेंज साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वारदात झारखंड और बिहार के गैंग ने की है। इन्हीं राज्यों के बैंक में रकम नेट बैंकिंग के जरिये ट्रांसफर करके एटीएम से निकाली गई। पुलिस की टीम छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डॉ. अरुण कुमार गुप्ता के हीरा बाग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दो खाते हैं। एक महीने पहले उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि खाता बंद हो गया है। इसको पुन: चालू करना है तो नीचे लिखे नंबर पर कॉल करें। 
विज्ञापन

डॉक्टर ने कॉल कर दिया। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। कहा कि खाते से संबंधित जानकारी अपडेट की जा रही है। इसलिए मैसेज भेजकर लोगों से कॉल करने के लिए बोला जा रहा है। जैसा कहें वैसा करते चलो। खाता फिर से चालू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक भेजकर डाउनलोड कराया एप 
खाते की जानकारी लेने के बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। इस पर क्लिक करते ही एक एप डाउनलोड हो गया। यह एप मोबाइल को रिमोट एक्सेस करने के लिए होता है। इसके माध्यम से कई किलोमीटर दूर बैठा व्यक्ति भी एप की मदद से इंटरनेट से मोबाइल को ऑपरेट कर सकता है।

साइबर अपराधियों ने खाते की जानकारी लेकर ओटीपी ले लिया। इसके बाद अपने नंबर पर नेट बैंकिंग चालू कर ली। खाते से रकम ट्रांसफर करने लगे। खातों से कई बार में 73 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसका पता चलने पर डॉ. अरुण कुमार गुप्ता के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस से शिकायत की। उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की टीम मामले की जांच में लगी है। 

20 से अधिक खातों की मिली है जानकारी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में पता चला कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, वो झारखंड और बिहार के हैं। इनमें नेट बैंकिंग से रकम ट्रांसफर करने के कुछ देर बाद ही निकाल ली गई। 20 से अधिक खातों की जानकारी पुलिस को मिली है। वहीं कॉल पर बात झारखंड की आईडी वाले नंबर  पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed