फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber criminals cheated two lakh twenty thousand from student on pretext of 40 percent profit In Agra

Agra: इंस्टाग्राम पर ग्रुप से जोड़ा, 40 फीसदी मुनाफा का दिया झांसा, छात्र से ठग लिए सवा दो लाख

Tue, 11 Apr 2023 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 10:28 PM IST
सार

आगरा में साइबर ठगों ने छात्र को फंसाने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया। उसे पहले एक ग्रुप से जोड़ा। फिर 40 फीसदी मुनाफा का झांसा देकर सवा दो लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद ग्रुप को डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
cyber criminals cheated two lakh twenty thousand from student on pretext of 40 percent profit In Agra
छात्र से सवा दो लाख की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर ग्रुप से जोड़कर एक छात्र को आनलाइन निवेश का झांसा दिया। इसके बाद उससे 2.20 लाख रुपये जमा करा लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर छात्र ने रुपये वापस मांगे। इस पर ठगों ने ग्रुप डिलीट कर दिया। पीड़ित ने मामले में साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

 40 फीसदी का मुनाफा बताकर ठगा

छात्र न्यू आगरा थाना इलाके का रहने वाला है। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर बताया कि एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया। इसमें निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया गया। उसके पास इंस्टाग्राम पर वायस कॉल भी आया। बातचीत में 40 फीसदी का मुनाफा बताया गया।
विज्ञापन

60 हजार वापस लेने को जमा किए 1.60 लाख

ग्रुप से तकरीबन 400 लोग जुड़े थे। बड़ी संख्या में लोग मुनाफे की बात करते थे। इस पर छात्र ने विश्वास कर 60 हजार रुपये जमा कर दिए। बाद में रकम मांगने पर उससे 1.60 लाख और जमा करा लिए गए। अब फिर से चार लाख रुपये मांगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में ग्रुप डिलीट कर दिया गया

ठगी का अहसास होने पर छात्र ने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर ग्रुप डिलीट कर दिया गया। छात्र ने धनराशि उधार ली थी। घरवालों को भी नहीं बताया था। उन्होंने मंगलवार को साइबर सेल में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed