अपराध: आईटीसी कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला ठग गिरफ्तार, सराफ से जमा कराए थे दस लाख रुपये
साइबर थाना के निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि साहित्य कुंज, लोहामंडी निवासी शिवम वर्मा के साथ 10.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा रेंज साइबर थाना पुलिस ने बिहार के ठग साहिल हाशमी को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के सीतामणी का रहने वाला है। वह अपने साथी राजन निवासी पटना के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर रहा था। उनका गैंग बिहार से चलता है। आरोपी आईटीसी कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर लोगों से रकम जमा कराते थे। जिन खातों में रकम जमा कराई जाती थी, उन्हें खोलने के लिए भी बेरोजगार युवाओं को झांसे में लेते थे। नौकरी लगाने के नाम पर सैलरी एकाउंट खुलवाने के नाम पर दस्तावेज लेते थे। इसके बाद आनलाइन खाते खोलते थे। इन खातों में ही रकम जमा कराते थे।
बिहार से चला रहा था गैंग
साइबर थाना के निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि साहित्य कुंज, लोहामंडी निवासी शिवम वर्मा के साथ 10.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। उनके पास बिहार से एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने आईटीसी कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए फर्जी वेब फॉर्म भी भरवाया गया। उनसे रकम जमा करा ली गई थी। फ्रेंचाइजी नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद जांच की गई। जिन खातों में रकम जमा हुई थी। उनका पता किया गया। यह दिल्ली के निकले। इस पर पुलिस खाताधारकों के पास तक पहुंच गई। कुछ खाताधारकों ने बताया कि राजन और साहिल ने अपनी कंपनी एंजल इवेंट में खाते खुलवाए थे। उन्हें नौकरी का आश्वासन दिया था। इस पर पुलिस ने साहिल को पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह बेरोजगार युवाओं को नौकरी का आश्वासन देता है। इसके बाद उनसे सैलरी एकाउंट खुलवाने के नाम पर दस्तावेज ले लेते हैं। खाते उन्हीं बैंक में खोले जाते हैं, जिनमें ऑनलाइन खाते खोलने की सुविधा होती है। खाते खोलते समय साहिल और राजन अपने मोबाइल नंबर दर्ज करा देते थे। इसके बाद इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग शुरू करा लेते हैं। खाताधारकों से बैंक की पासबुक और एटीएम कार्ड भी ले लेते हैं। उनके पांच साथी बिहार में सक्रिय है। वही लोगों को कॉल करते हैं। फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देते हैं। जो लोग खाते में रकम जमा करते हैं, उनको कुछ ही देर में निकाल लिया जाता है। बैंक एकाउंट को दूसरे गैंग को भी बेचते हैं। आरोपी स्नातक पास हैं। राजन फरार हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
यह हुई बरामदगी
आरोपी साहिल से एक मोबाइल, चार आधार कार्ड, तीन पेन कार्ड, दो वोटर कार्ड, एक सिम कवर, तीन सिम कार्ड, एक पासबुक, 40300 रुपये एक मुहर, बैंक खाते में फ्रीज कराए गए 5.50000 रुपये और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय के साथ एसआई आशीष मलिक, मोहित वर्मा, आरक्षी शुभम, प्रिंस भाटी, शैलेंद्र कुमार आदि शामिल हैं।
फिरोजाबाद: वायरल-डेंगू से पांच बच्चों समेत सात ने और तोड़ा दम, अब तक 102 मौत