{"_id":"5f43c4678ebc3e718b5aae9e","slug":"current-se-death-mainpuri-news-agr456097967","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की हुई मौत
विज्ञापन
कुर्रा में करंट से युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लेखराजपुर में रविवार की शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर के बाहर लगे सीमेंट के पोल से हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लेखराजपुर निवासी ओसान सिंह का 22 वर्षीय पुत्र बॉबी यादव रविवार की शाम घर पर था। करीब 7:30 बजे वह कहीं जाने के लिए घर से बाहर निकला। तभी घर के बाहर लगे सीमेंट के पोल से उसका हाथ छू गया। पोल में लगी खेंच में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर बॉबी बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।
जानकारी होने के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि मृतक ग्रेजुएशन कर चुका था। अब वह नौकरी की तलाश के साथ ही आगे की पढ़ाई कर रहा था।