फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cultural program in mainpuri

सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 06 Mar 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
cultural program in mainpuri
06एमएनपी-32-जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नेहरू युवा केंद्र द्वारा शुक्रवार को शहर के एक मैरिज होम में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुल 144 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें एकल नृत्य, समूह नृत्य, गायन और संस्कृत लोकगीत प्रतियोगिताएं हुईं। एकल नृत्य पुरुष वर्ग में ऋषभ प्रथम, हरिओम द्वितीय और अमित तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में दीपा गुप्ता प्रथम, मोना यादव द्वितीय और जागृति यादव तृतीय स्थान पर रहीं। गायन में लोकगीत में दीपक पांडेय प्रथम, सूर्यांश द्वितीय और आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी आराधना गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज का दर्पण हैं। इसे करते समय जो किरदार जिस रूप में होता है, तन से ही नहीं भावनात्मक रूप से भी उसी प्रकार से जुड़ जाता है। जिला समन्वयक सोनाली नेगी ने विजेताओं को बधाई दी। आशुतोष गुप्ता, लेखाकार प्रमोद पाल, विमलेश वशिष्ठ, बृजेश यादव, शशि शर्मा, प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक में नेहा, दौलत, मंजू, हरेंद्र, प्रभाष, नीलेश, लोकेश, निर्झर, सोनी, विकास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed