फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowds of devotees gathered at Devi temples on Navami

Shardiya Navratri 2025: नवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, घर-घर किया कन्याओं का पूजन

Wed, 01 Oct 2025 09:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 01 Oct 2025 09:12 PM IST
सार

नवमी पर घर-घर में कन्याओं का पूजन किया गया। प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर राजामंडी के महंत विश्वेरानंद महाराज ने धार्मिक अनुष्ठान कर देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। 

विज्ञापन
Crowds of devotees gathered at Devi temples on Navami
मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में नवमी पर बुधवार को शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों, देवी पंडालों और घरों में श्रद्धालुओं ने माता सिद्धिदात्री की उपासना की। उनसे परिवार में खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। कन्याओं को भोजन कराने के पश्चात व्रत रखने वालों ने उपवास खोला। जगह-जगह भंडारे के आयोजन भी किए गए।
विज्ञापन


प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर राजामंडी, कालीबाड़ी मंदिर नूरी दरवाजा, पथवारी माता मंदिर, बेलनगंज, मां सिद्धिदात्री सतोगुणी दरबार इंद्रपुरी, चामुंडा देवी मंदिर ढाकरान सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार रही। घंटों और माता के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा।
विज्ञापन


माता का दूध, घी और जल से अभिषेक किया गया। लौंग, कपूर, सिंदूर, फल, पुष्प, हलवा चना और पूड़ी अर्पित कर सुख-शांति की प्रार्थना की गई। देवी पंडालों में हवन-यज्ञ और सप्तशती पाठ का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्याओं का किया पूजन
नवमी पर घर-घर में कन्याओं का पूजन किया गया। प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर राजामंडी के महंत विश्वेरानंद महाराज ने धार्मिक अनुष्ठान कर देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। व्रतधारियों ने कन्याओं को भोजन कराया और उपहार बांटे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed