{"_id":"68a9f4b42d727f40300770d3","slug":"crowds-are-gathering-at-help-desk-in-university-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: हेल्प डेस्क पर उमड़ी भीड़, मार्कशीट और डिग्रियों में गड़बड़ी सही कराने के लिए परेशान छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: हेल्प डेस्क पर उमड़ी भीड़, मार्कशीट और डिग्रियों में गड़बड़ी सही कराने के लिए परेशान छात्र
Sun, 24 Aug 2025 12:37 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:37 AM IST
सार
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र मार्क्सशीट और डिग्रियों में गड़बड़ी को सही कराने के लिए भटक रहे हैं। कई घंटों तक वह लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में बने हेल्प डेस्क पर इन दिनों छात्रों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कारण है मार्कशीट और डिग्रियों में गड़बड़ी। छात्रों को यह समय पर मिल भी नहीं पा रही हैं।
इस बीच 12 अगस्त को यूपीएसआई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भर्ती का फॉर्म भरने के लिए छात्रों को सही मार्कशीट और डिग्री की जरूरत है, इससे रोजाना सैकड़ों छात्र हेल्प डेस्क और विश्वविद्यालय परिसर के चक्कर काट रहे हैं। हेल्प डेस्क पर स्थिति यह है कि छात्रों को खचाखच भरी कतार में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में छात्र पसीना पोंछते दिखाई दिए। पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।
परिसर के कर्मी ने बताया कि अगर पानी भरने वाला आता है तो बाहर रखा घड़ा भर जाता है, अन्यथा वह भी नहीं भरता। छात्र नेता नितिन दुबे ने बताया कि शनिवार को हेल्प डेस्क पर छात्राएं भी अव्यवस्था का शिकार हुईं। उनके लिए अलग से कोई डेस्क नहीं है। ऐसे में लड़कों की कतार में लगने में वह असहज महसूस करती दिखीं।

केवल एक हेल्प डेस्क चालू
विश्वविद्यालय के बाहर चार हेल्प डेस्क हैं। इसके बावजूद केवल एक ही खुली है। छात्रों ने मांग की है कि सभी डेस्क को खोला जाए, ताकि मार्कशीट और डिग्री की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके। इससे अधिकारियों पर भी काम का अधिक दबाव बना रहता है।
प्राथमिकता से होगा निस्तारण
डिग्री और मार्कशीट की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा। साथ ही एक और हेल्प डेस्क खोली जाएगी। उचित व्यवस्था की जाएगी जिससे किसी भी छात्र-छात्रा को तकलीफ न हो। -अजय मिश्रा, कुलसचिव
बीएससी 2017 में, डिग्री नहीं मिली
बीएससी 2017 में की है। डिग्री नहीं मिली। एसआई का फॉर्म भरना है। हेल्प डेस्क से कह दिया जाता है अंदर जाओ और वहां पहुंच कर कहते हैं, इधर कार्य नहीं होगा। - प्रियंका, टेढ़ी बगिया
मार्कशीट अब तक नहीं मिली
बीएससी वोकेशनल 2022 में किया था। पुनर्परीक्षा में पास होने के बावजूद मार्कशीट नहीं मिली है। कॉलेज वाले कह रहे हैं कि विश्वविद्यालय से मिलेगी। - नीरज कुमार, कासगंज