फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd of tourists gathered to see Taj Mahal on weekend in Agra

Agra: वीकेंड में ताज पर उमड़े पर्यटक, टोकन लेने को करना पड़ा इंतजार; महिला की बिगड़ी तबीयत

Sat, 16 Dec 2023 10:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 10:15 PM IST
सार

आगरा में वीकेंड पर ताज देखने को पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। टोकन लेने को इंतजार करना पड़ा तो वहीं महिला की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Crowd of tourists gathered to see Taj Mahal on weekend in Agra
Agra: वीकेंड में ताज पर उमड़े पर्यटक, टोकन लेने को करना पड़ा इंतजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को ताजमहल देखने वाले पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। सुबह से सैलानियों के समूह ने आना शुरू किया जो सूर्यास्त तक चला। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर टिकट और प्रवेश के लिए लंबी कतार दिखी। वहीं, अमानत घर (क्लॉक रूम) की व्यवस्थाओं में कोई परिवर्तन नजर नहीं आया। बिना जांच के बैग आदि रखे जाते रहे।

विज्ञापन


भीड़ अधिक होने के कारण टोकन के लिए भी पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के कारण पर्यटक ताज का दीदार नहीं कर पाते हैं। ऐसे में शनिवार को अधिक भीड़ होती है। 2293 विदेशी, 25,270 देसी सैलानियों समेत कुल 27919 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। स्कूली ग्रुप और 15 साल से कम आयु वाले ग्रुप भी पहुंचे। वहीं 646 विदेशी और 5193 देसी सैलानियों समेत 5971 पर्यटकों ने आगरा किला का दीदार किया।

विज्ञापन

पुरानी मंडी चौराहे पर लगा जाम

भीड़ का दबाव पुरानी मंडी चौराहे पर बढ़ने से ताजमहल, ताजगंज और पुरानी मंडी क्षेत्र में जाम लगा। वाहन चालकों को पांच मिनट का सफर तय करने में 45 मिनट से ज्यादा समय लगा। सूचना पर पहुंचे एसीपी ट्रैफिक और ताज सुरक्षा सैयद अरीब ने वाहनों को निकलने में मदद की। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे और दुकानों के आगे खड़े वाहनों को भी हटवाया, चालान भी काटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पर्यटक की बिगड़ी तबीयत

दोपहर करीब 1:45 बजे सिकंदरा निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ ताजमहल देखने आई थी। महिला बगैर कुछ खाए-पीए घर से निकली थी। शिल्पग्राम से ताजमहल बुकिंग विंडो तक पहुंचने में महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला को पानी पिलाने के बाद ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने एंबुलेंस बुलाई। परिजन ने सुविधा लेने से इन्कार कर दिया। थोड़ी देर बाद महिला वहां से चली गई।

बिछड़ी महिला को भेजा आश्रय स्थल

एक महिला को ताजमहल पूर्वी गेट के पास भटकते देख सीआईएसएफ कर्मी बीएल शर्मा ने पूछताछ की। महिला अपना नाम नहीं बता पा रही थी। कभी वो खुशी देवी तो तभी पूनम देवी पत्नी दिनेश पासवान बता रही थी। थानाध्यक्ष पर्यटन थाना नीलम राणा ने महिला से बात की। बाद में भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम में संपर्क कर महिला को आश्रय स्थल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed