{"_id":"67722e381412df6ca90d1cf4","slug":"crowd-of-tourists-gathered-at-taj-mahal-before-new-year-celebrations-arrangements-failed-2024-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नए साल के जश्न से पहले ताज पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, इंतजाम हुए फेल; इसलिए पर्यटक हुए मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नए साल के जश्न से पहले ताज पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, इंतजाम हुए फेल; इसलिए पर्यटक हुए मायूस
Mon, 30 Dec 2024 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:53 AM IST
सार
ताजमहल का दीदार करने के लिए नए साल से पहले बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ताज पर बीते दिन 45 हजार सैलानी पहुंचे, तो इंतजाम फेल हो गए। इस दौरान सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे देखने की चाह लिए आने वाले पर्यटक मायूस हो गए।
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल का दीदार करने रविवार को 45 हजार से ज्यादा देसी-विदेशी पर्यटक पहुंच गए। इससे इंतजाम तार-तार हो गए। पश्चिमी और पूर्वी गेटों पर लोगों को घंटों कतार में लगना पड़ा। गोल्फ कार्ट की कमी भी खली। खासी जद्दोजहद के बाद लोगों को ताज के भीतर प्रवेश मिल सका।
विज्ञापन
Trending Videos
पर्यटन सीजन में दिसंबर की छुटि्टयों में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। रविवार को भी 45 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज निहारा। सुबह से ही शिल्पग्राम में गोल्फ कार्ट के लिए सैलानी इंतजार करते नजर आए। वापसी में भी यही स्थिति रही। दोपहर बाद मुख्य गुंबद पर कब्रों को देखने के लिए भी पर्यटकों की कतार लगी। उधर, दोनों प्रवेश द्वारों पर लंबी-लंबी कतार में पर्यटक लगे रहे। दिल्ली के गुरजीत ने बताया कि सनराइज देखने के लिए आए थे मगर सुबह से ही बादल छाए रहे, इस कारण सनराइज के साथ ताज को नहीं देख सके। कई विदेशी पर्यटकों को भी बादल छाए रहने के कारण मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई के आंकड़ों के मुताबिक, ऑनलाइन और ऑफलाइन 42,834 टिकटों की बिक्री की गई। इनमें 3315 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। वहीं 15 साल तक के किशोरों के शून्य कीमत के टिकटों को जोड़कर आंकड़ा 45 हजार से अधिक रहा।
31 और एक को भी उमड़ेंगे पर्यटक
पर्यटन सीजन में सबसे ज्यादा पर्यटक 31 दिसंबर और एक जनवरी को उमड़ेंगे। इस दिन यह आंकड़ा 50 हजार को पार कर सकता है। इसके लिए ताज सुरक्षा पुलिस, पर्यटन पुलिस, एएसआई और सीआईएसएफ ने इंतजाम किए हैं। ताज सुरक्षा के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि 25 दिसंबर से ही पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। 31 व एक जनवरी के लिए शिल्पग्राम से लेकर ताज के दोनों गेटों तक सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। खोया पाया केंद्र को भी सक्रिय किया गया है। विशेष टीमें लगातार निगरानी करेंगी।

700 से ज्यादा होटल हैं फुल
शहर में पांच सितारा से बजट क्लास होटलों की 700 से ज्यादा संख्या है। इनमें में किसी में कमरे खाली नहीं हैं। आगरा टूरिज्म डेवलमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोरा का कहना है कि पर्यटन सीजन में नये साल तक विदेशी पर्यटकों की आमद रहती है। इसके बाद भारतीय पर्यटक ही प्रवास करते हैं।