फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd gathered in the market on Dhanteras, money rained heavily

Agra News: धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर बरसा धन

Tue, 29 Oct 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the market on Dhanteras, money rained heavily
कासगंज। दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ मंगलवार को धनतेरस पर्व के साथ हो गया। बाजार में जमकर धन की बरसा हुई। लगभग 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। लोगों ने बाजार से पर्व संबंधी सामान की जमकर खरीदारी की। बाजार में अच्छी खासी भीड़ रही। ग्राहकों की भीड़ निकलने से दुकानदारों के चेहरों की चमक देखते ही बन रही थी। तो वहीं तिथि के दो दिन होने से बड़ी संख्या में लोग रविवार को भी पर्व मनाएंगे। ऐसे लोग इस दिन पर्व से संबंधित सामान की बाजार में खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन


धनतेरस पर्व पर आटो मोबाइल्स कारोबार में अच्छी चमक रही। युवाओं ने वाहनों की खरीद कर धनतेरस मनाई। बाजार में उम्मीद से कहीं अधिक कारोबार हुआ। कारोबारी डिमांड तक पूरी नहीं कर पाए। जिससे तमाम खरीदारों को मायूसी भी हाथ लगी। एक हजार बाइकों के बिकने का अनुमान है। कारोबारी पदम अग्रवाल ने बताया कि अच्छा कारोबार हुआ है। जिले में आठ करोड़ तक के कारोबार का अनुमान है। बुधवार को भी धनतेरस होने से बाइकों की बुकिंग है।
विज्ञापन


धनतेरस पर्व पर बाजार में सोने चांदी की डिमांड निकलने से इन धातुओं की कीमतों में उछाल आ गया। कीमतों में उछाल के कारण लोगों ने सोने के आभूषणों की खरीदी थोड़ी कम की लेकिन लोगों ने धनतेरस होने के कारण चांदी के सिक्कों व चांदी के लक्ष्मी-गणेश की बिक्री अधिक हुई। अभिजात्य वर्ग ने सोने की गिन्नी खरीदने में भी दिलचस्पी दिखाई। जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि जिले में करीब छह करोड़ तक के सराफा कारोबार का अनुमान है। बुधवार को भी कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के बीच मोबाइल खरीदने को लेकर भी खासा उत्साह देखा गया। युवाओं ने कीमती मोबाइल तक बाजार से खरीदे। कारोबारियों की दुकानोंं पर युवाओं का हुजूम लगा रहा। युवाओं ने बाजार से स्मार्ट फोन खरीदने को प्राथमिकता दी। कारोबारियों ने अपनी दुकानों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं कर रखी थीं। इसके बाद भी उनके हाथ खाली नहीं रहे। कारोबारी राज गुप्ता ने बताया कि पर्व पर अच्छा कारोबार हुआ है। जिले में 6 करोड़ तक के कारोबार का अनुमान है। बुधवार को भी बिक्री निकलने की संभावना है।

धनतेरस के मौके पर बरतन बाजार में देर रात तक खनक बनी रही। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने दिन में तथा शहरी क्षेत्र के लोगोें ने शाम के बाद खरीदारी शुरू कर दी। लोगों ने अपनी घरेलू आवश्यकता के अनुसार खरीदारी की। इंडक्शन चूल्हा, नॉन-स्टिक कुकर, कढ़ाई के बरतन आदि खरीदे। कारोबारी गुंजन अग्रवाल ने बताया कि पर्व पर बरतन कारोबार काफी अच्छा रहा।





धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में चमक देखी गई। लोगों ने मौसम को देखते हुए गीजर खरीदने को प्राथमिकता दी। इसके साथ ही बडे़ साइज की एलईडी की मांग अधिक रही। उपहार में देने के लिए मिक्सी, जूसर, टोस्टर सहित अन्य सामान की खरीदारी की। विक्रेता पुलकित अग्रवाल ने बताया कि जिले में आठ करोड़ रुपये तक के कारोबार का अनुमान है।


धनतेरस पर अभिभावकों ने अपने छोटे बच्चो का भी पूरा ख्याल रखा। परिवार मे जिन बच्चों की उम्र साइकिल चलाने की थी, उनके लिए साइकिल की खरीदारी को भी प्राथमिकता दी गई। साइकिल विक्रेताओं के यहां ऐसे लोगों की भीड़़ बनी रही। बच्चे साइकिल पाकर खुश नजर आए।



धनतेरस पर्व पर खरीदारी के लिए बाजार में निकले लोगों ने बाजार से दीपोत्सव पर्व को लेकर भी खरीदारी की। लोगों ने बाजार से पर्व के लिए मूर्तियां, खील, खिलोने, झाड़ू, कलेंडर, झालर, स्टीकर, लाइटें आदि के विक्रेताओं के यहां भी लोग खरीदारी करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed