फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crossing the 10,000-run mark... Agra's Hrithik draws attention with his batting.

Agra News: 10 हजार रन पार... आगरा के ऋतिक की बल्लेबाजी ने खींचा ध्यान

Fri, 17 Jul 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Crossing the 10,000-run mark... Agra's Hrithik draws attention with his batting.
ऋतिक शर्मा 
आगरा। जिले को क्रिकेट से पहचान देने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब युवा बल्लेबाज ऋतिक शर्मा का नाम भी सामने आ रहा है। घरेलू, क्लब और विभिन्न प्रतियोगिताओं में 328 मैचों में 10,159 रन बनाने वाले ऋतिक ने बड़े मंच पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट समीक्षक नरेंद्र शर्मा के मुताबिक क्रिकहीरोज़ (क्रिकेट स्कोरिंग ऐप) पर उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार ऋतिक शर्मा ने अब तक 328 मैचों की 310 पारियों में 10,159 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 39.84 और स्ट्राइक रेट 151.49 है। उनके नाम 12 शतक और 69 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि सर्वोच्च स्कोर 168 रन है। उन्होंने 798 चौके और 688 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन

बताया कि ऋतिक ने पिछले कुछ वर्षों में आगरा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में लगातार प्रभावशाली पारियां खेली हैं। उनके शानदार प्रदर्शन का ही परिणाम रहा कि उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाई परफॉर्मेंस कैंप में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिला। यह उपलब्धि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़े मंच की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जाती है। कहा कि आगरा में नई प्रतिभाओं का उभार देखने को मिल रहा है। ऋतिक शर्मा भी अपने लगातार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed