फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cross-country race held on Independence Day; Dushyant and Pratigya emerge as winners.

Agra News: स्वतंत्रता दिवस पर हुई क्रॉस कंट्री रेस, दुष्यंत और प्रतिज्ञा बने विजेता

Tue, 18 Aug 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cross-country race held on Independence Day; Dushyant and Pratigya emerge as winners.
क्रॉस कंट्री रेस के विजेता 
आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन, के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 5 किमी क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें दुष्यंत व प्रतिज्ञा विजेता बने।
विज्ञापन

शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पूर्व एकलव्य स्टेडियम प्रांगण में उन्होंने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन के बाद स्टेडियम से दौड़ शुरू हुई। नंद चौराहा, आयुक्त निवास, होटल क्लार्क शीराज, लाल बहादुर शास्त्री चौराहा, माल रोड, प्रधान डाकघर चौराहा और सदर बाजार होते हुए स्टेडियम पर समाप्त हुई। बालक वर्ग में दुष्यंत प्रथम, नवीन कुमार दूसरे, नितिन गुर्जर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा प्रथम, भावना दूसरे, सानिया तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान राजेश यादव, विजय लक्ष्मी सिंह, हरदीप सिंह, अनुज कपूर, मनीष वर्मा, योगेश वर्मा, कल्पना चौधरी, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed