फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile swallows eight-year-old boy of agra in chambal sanctuary rajakhera rajasthan

खौफनाक: चंबल नदी में आठ वर्षीय बालक को निगल गया मगरमच्छ, बाह रेंज में हाई अलर्ट

Wed, 26 May 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 May 2021 12:26 AM IST
सार

यह हादसा राजस्थान के राजाखेड़ा क्षेत्र में हुआ है। फतेहाबाद का रहने वाला बालक वहां अपनी ननिहाल में गया था। हादसे के बाद आगरा के बाह रेंज में हाई अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों को चंबल नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।  

विज्ञापन
Crocodile swallows eight-year-old boy of agra in chambal sanctuary rajakhera rajasthan
चंबल नदी में मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबल सेंक्चुरी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। राजाखेड़ा (राजस्थान) के दगरा घाट पर सोमवार को मगरमच्छ ने आठ साल के बालक को निगल लिया। हादसे के बाद चंबल सेंक्च्युरी की बाह रेंज में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को चंबल नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि हैचिंग पीरियड में मगरमच्छ हमलावर हो जाते हैं।

विज्ञापन


बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ के मुताबिक भोगपुरा, फतेहाबाद के हरभान निषाद का आठ वर्षीय पुत्र अल्केश अपनी ननिहाल दगरा ,राजाखेड़ा गया था। सोमवार को परिजनों के साथ चंबल नदी के किनारे बकरियां चराते समय अल्केश नदी में पानी पी रहा था, तभी झपट्टा मारकर मगरमच्छ ने जबड़े में दबोच लिया। चरवाहों ने शोर मचाया, लेकिन मगरमच्छ अल्केश को नदी में खींच ले गया। 
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की सूचना पर राजाखेड़ा के तहसीलदार नाहर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन कराई, लेकिन बालक का कुछ बता नहीं चला। बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद आगरा के बाह रेंज में भी अलर्ट कर दिया गया है। बाह के रेंजर ने ग्रामीणों को नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि हैचिंग पीरियड शुरू हो गया है। इस दौरान मगरमच्छ हमलावर हो जाते हैं।       

विज्ञापन
विज्ञापन

वन्यजीवों का होता है संरक्षण 
आगरा जनपद के बाह से लेकर इटावा जनपद तक चंबल नदी को घड़ियाल, मगरमच्छ, कछुओं एवं डाल्फिन मछली के संरक्षण की दृष्टि से सेंक्चुरी घोषित किया गया है। घड़ियाल एवं मगरमच्छ अपने अंडे बालू में ही देते हैं। उनके प्रजनन को किसी तरह से नुकसान न पहुंचे इसलिए पूरे क्षेत्र में खनन, मछलियों का शिकार प्रतिबंधित है। हैचिंग के वक्त मगरमच्छ हिंसक हो जाते हैं। चंबल सेंक्चुरी का काफी क्षेत्र राजस्थान में आता है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed