फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile seen in pond, villagers in panic

Agra News: तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण

Sat, 28 Dec 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Dec 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Crocodile seen in pond, villagers in panic
- डर की वजह से महिलाओं और बच्चों ने बनाई दूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। तहसील क्षेत्र के गांव मढापुर स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैे। हालत ये हैं कि ग्रामीण बच्चों व महिलाओं को तालाब के आसपास नहीं जाने दे रहे हैं। मगरमच्छ की दहशत के चलते पशुओं को भी तालाब से दूर रखा जा रहा है।


गांव मढ़ापुर के ग्रामीण इन दिनों तालाब में मगरमच्छ की दहशत के बीच दिन गुजार रहे हैं। तालाब के आसपास जाने से भी ग्रामीण बचते हैं। तालाब के आसपास के खेत स्वामी भी बेहद सतर्कता के साथ अपने खेत पर जाते हैं। ग्रामीणों ने बच्चों व महिलाओं का तालाब के आसपास जाना बंद करा दिया है। रात के समय तालाब के पास जाने का नाम सुनते ही ग्रामीण भयभीत हो जाते हैं। ग्रामीण शशांक दीक्षित का कहना है कि मगरमच्छ काफी समय से मढ़ापुर के तालाब में दिखाई दे रहा है। शनिवार शाम वह फिर से दिखा तो ग्रामीण फिर घबरा गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से तालाब में आए मगरमच्छ को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed