फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile entered the farmer's house panic spread in the village rescue operation lasted for one hour

UP: किसान के घर में घुसा मगरमच्छ, गांव में मची अफरा-तफरी; एक घंटे तक चला रेस्क्यू

Mon, 23 Jun 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 09:26 AM IST
सार

आगरा के पिनाहट क्षेत्र के प्रजापुरा गांव में मगरमच्छ किसान के घर में घुस गया। एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने उसे सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ा।

 

विज्ञापन
Crocodile entered the farmer's house panic spread in the village rescue operation lasted for one hour
मगरमच्छ।

विस्तार

आगरा के पिनाहट में चंबल नदी से निकला मगरमच्छ दो किलोमीटर रेंगते हुए गांव प्रजापुरा के किसान जल सिंह के घर के बाहर तक पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर किसान के परिजन और ग्रामीण सहम गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन




 

दरवाजे पर बैठा था मगरमच्छ
किसान जल सिंह ने बताया कि चंबल नदी से उनका गांव करीब दो किलोमीटर दूर है। सुबह जब वह सोकर उठे तो दरवाजे पर एक मगरमच्छ बैठा दिखा। इससे वह घबरा गए। चीख-पुकार पर गांववाले भी जुट गए। मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई।

ये भी पढ़ें -  आशिक ने कर दी हद: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 12 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे



 
विज्ञापन

घंटे भर की मशक्कत के बाद पकड़ा गया
करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद टीम मगरमच्छ को पकड़ सकी। इसके बाद उसे चंबल नदी में छोड़ दिया गया। रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि बारिश के मौसम मगरमच्छ बाहर निकल आते हैं। रास्ता भटकने के बाद वे नदी तक नहीं लौट पाते। यह मगरमच्छ भी रास्ता भटककर गांव तक पहुंच गया। उसे पकड़कर सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया गया है। 


ये भी पढ़ें -   UP Weather : गर्मी-उमस से जूझते लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले तीन दिन भारी बारिश; तेज हवाएं भी देंगी राहत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed