फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile entered a house located in a densely populated area

Agra News: घनी बस्ती में स्थित मकान में घुसा मगरमच्छ

Tue, 10 Sep 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crocodile entered a house located in a densely populated area
पटियाली (कासगंज)। कस्बा भरगैन में घनी आबादी क्षेत्र में सोमवार की रात्रि में किसी समय मगरमच्छ घुस गया। मंगलवार को भोर में जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। उसके पकड़े जाने के बाद भी दहशत के चलते बच्चे मंगलवार को स्कूल नहीं गए। कस्बा भरगैन के मोहल्ला हसनथोक में सोमवार की रात में एक मगरमच्छ घुस गया। भाेर में करीब चार बजे जब लोग जागे तो उन्होंने गली में एक मगरमच्छ देखा। लोगों को देखकर मगरमच्छ यहां भूरा के पुराने मकान में घुस गया। इस दौरान मौके पर काफी सारे लोग एकत्रित हो गए। वन विभाग के अधिकारी यतेंद्र सिंह को सूचना दी गई। यतेंद्र सिंह अपनी टीम वन निरीक्षक महीपाल सिह, सुरेंद्र सिंह, पंकज सिंह व अखंडप्रताप सिंह को लेकर यहां आए। उन्होंने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 9 बजे मगरमच्छ को रेक्यू किया। इसके बाद ही लोगों की सांस में सांस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed