फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crocodile attacked minor girl in Chambal river in agra

चंबल नदी में ऊंट को पानी पिला रही लड़की को खींच ले गया मगरमच्छ, ऐसे बची जान

Sat, 20 Jun 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jun 2020 12:31 AM IST
सार

  • नदी के पास जानवर चरा रहे चरवाहों ने बचाई जान 
  • परिजनों ने घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन
crocodile attacked minor girl in Chambal river in agra
कलींजर गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के बाह क्षेत्र में अटेर घाट पर ऊंट को पानी पिला रही 15 साल की किशोरी को मगरमच्छ चंबल नदी में खींच ले गया। उसकी चीख पुकार पर पहुंचे चरवाहों ने मगरमच्छ को डंडों से पीट-पीटकर उसको मुक्त कराया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


गांव दिन्नापुरा की 15 साल की रानी पुत्री नरेश पुरवंशी शुक्रवार को चंबल नदी के अटेर घाट पर ऊंट को पानी पिला रही थी। अचानक मगरमच्छ ने हमला बोल दिया और पैर को जबड़ों में जकड़ कर चंबल नदी में खींच ले गया। 
विज्ञापन


रानी की चीख-पुकार सुनकर पर पहुंचे चरवाहों ने मगरमच्छ को डंडों से पीट-पीटकर उसको मुक्त कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल रानी को इलाज के लिए अटेर के अस्पताल ले गए। जहां से हायर सेंटर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ को पकड़ने के दौरान बाल-बाल बचा वन दरोगा

उधर, कलींजर गांव में गुरुवार को मगरमच्छ के घुसने से दहशत फैल गई। इस दौरान मगरमच्छ के हमले से वन दरोगा राजेश सिंह बाल बाल बच गए। करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकडे़ गए मगरमच्छ को चंबल नदी के नंदगवां घाट पर छोड़ दिया गया। कलींजर गांव यमुना नदी से 500 गज की दूरी पर बसा है। 

चंबल की बालू से लदे चार ऊंट पकडे़
हैचिंग पीरियड में मगरमच्छ और घड़ियाल के घोंसले बचाने के लिए वन विभाग की टीम दिन रात बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए छापेमारी कर रही है। गुरुवार की रात वन विभाग की टीम ने रेंजर आरके सिंह राठौड़ के नेतृत्व में चंबल के कई घाटों पर छापेमारी की। क्यौरी घाट पर बालू से लदे चार ऊंट पकड़ लिए। 

वन विभाग की टमी उटसाना गांव के रमेश, महाराज सिंह, राजेंद्र सिंह, जनवेद को ऊंटों समेत बाह रेंज ले आई। शुक्रवार को जुर्माना वसूलकर उनको छोड़ा गया। रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि मगरमच्छ, घड़ियाल की हैचिंग हो रही है। अवैध खनन से इनके अंडे नष्ट होने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed