फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   criminal will arrest very soon

जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी

Wed, 18 Mar 2020 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
criminal will arrest very soon
मैनपुरी। कुरावली मार्ग पर स्थित शिव पैलेस में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। आरोपी व उसके दो साथियों की पहचान हो चुकी है। एएसपी का कहना है कि पुलिस हर संभावित स्थान पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मैनपुरी कुरावली रोड स्थित शिव पैलेस में 26 फरवरी की रात फर्रुखाबाद निवासी एक साढ़े तीन साल की मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के साथ दो अन्य साथी भी थे। बरात में आई एक महिला के देखने के बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। उक्त मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। एएसपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में स्वाट टीम आरोपी तक पहुंच चुकी है। अधिकारी की मानें तो पहचान सुनिश्चित की जा चुकी है। बस फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन

एक आरोपी जा चुका है जेल
अधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले अभी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाह रहे हैं। जानकारी मिली है कि तीन युवकों में से एक युवक जेल में है। उसने किसी पुराने मामले में चल रहे वारंट पर अपनी गिरफ्तारी कराई है। पुलिस लगातार आरोपी पर निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed