फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Criminal making fake Aadhaar cards nabbed in kasganj

UP: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, क्लोन आईडी बनाकर कर रहा था फर्जीवाड़ा; एसटीएफ ने दबोचा

Wed, 01 Jul 2026 11:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 01 Jul 2026 11:36 PM IST
सार

एसटीएफ इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी से बरामद उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें।

विज्ञापन
Criminal making fake Aadhaar cards nabbed in kasganj
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सहावर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ और थाना सहावर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात गांव कनोई में दबिश देकर क्लोन आईडी के जरिए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक अपराधी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अकील सैफी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के डाटा में सेंध लगाकर लोगों की क्लोन आईडी तैयार करता था। फिर उसके जरिए पैसे लेकर लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाता था।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ सहावर थाने में आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसटीएफ इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी से तीन मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक इंटरनेट डोंगल, एक वाई-फाई डिवाइस, एक प्रिंटर, एक टैबलेट और एक कार बरामद की गई। बरामद उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें।
विज्ञापन


एसटीएफ और पुलिस की टीम अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों के फर्जी आधार कार्ड तैयार किए हैं। साथ ही उसने किन-किन लोगों का डाटा क्लोन आईडी तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ लखनऊ की टीम के साथ स्थानीय पुलिस ने गांव कनोई में दबिश देकर क्लोन आईडी से आधार कार्ड बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे डिजिटल उपकरण भी बरामद हुए हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। -ओपी सिंह, एसपी, कासगंज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed