{"_id":"5d6e41918ebc3e93b774dc15","slug":"youth-arrested-for-spread-rumors-of-child-thief-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी पोस्ट, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी पोस्ट, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में एक युवक को बच्चा चोर की अफवाह वाला मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर करना भारी पड़ गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
शहर के गंदा नाला गली नंबर 2 में रहने वाले मुकेश कुशवाह पुत्र अशोक कुमार ने व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह फैला दी। लिखा कि 50 लोगों का गिरोह निकला है जो शहर में भेष बदलकर घूम रहे हैं जो बच्चों का अपहरण कर सकते हैं।
कासगंज पुलिस भी सतर्कता बढ़ाए। जब यह मैसेज वायरल हुआ तो कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश को दबिश दी। अफवाह फैलाने वाला आरोपी घर में ही मिला। पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे ने बताया कि आरोपी अफवाह फैलाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। कहीं भी बच्चा चोर सक्रिय नहीं है। जो भी बच्चा चोरों की अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरी तरह सतर्क है।