फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   younger brother murdered in mainpuri for illegal relation with wife

पत्नी संग अवैध संबंधों के शक में छोटे भाई को इतनी बेरहमी से मारा

Thu, 06 Jul 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला करहल (मैनपुरी) Updated Thu, 06 Jul 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
younger brother murdered in mainpuri for illegal relation with wife
Murder
मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के नगला कंस में बुधवार रात पत्नी से अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई ने छोटे की फावडे़ से काटकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। दोनों भाई पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे और पांच दिन पहले ही गांव लौटे थे। घटना की रिपोर्ट पिता ने बडे़ बेटे के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि मैनपुरी के थाना करहल के नगला कंस निवासी धान सिंह के दो बेटे थे। बड़ा बेटा सादेश कुमार की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा आदेश कुमार (28) अभी अविवाहित था। सादेश के एक 13 वर्षीय पुत्री व पांच वर्षीय बेटा है। दोनों भाई पंजाब में रहकर मजदूरी कर रहे थे। इस बीच आदेश के अवैध संबंध अपने भाभी से हो गए। 
विज्ञापन


सादेश को शक होने पर उसने छोटे भाई को कई बार समझाया मगर वह नहीं माना। करीब पांच दिन पूर्व दोनों गांव वापस लौटे थे। बुधवार रात को आदेश घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे सादेश ने उस पर फावडे़ से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर परिवारीजन जाग गए। आनन-फानन में आदेश को सैफई अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवारीजनों व ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया। हत्या की रिपोर्ट मृतक के पिता धान सिंह ने आरोपी पुत्र सादेश के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed