फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man tried to rape bjp leader in agra

भाजपा की महिला नेता से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी ने दी यह धमकी

Thu, 31 Jan 2019 12:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jan 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
young man tried to rape bjp leader in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में भाजपा की एक महिला नेता से दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़िता ने 100 नंबर पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया है। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला नेता का कहना है कि तीन साल पहले पड़ोस में एक युवक रहने आया था। उसने खुद को ट्रांसपोर्टर बताया। इस दौरान उसका घर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान उसके साथ फोटो खींच लिए। 
विज्ञापन


एक साल पहले एक गाड़ी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए, लेकिन गाड़ी नहीं दिलाई। उन्होंने रकम वापस मांगी तो घर में घुसकर मारपीट कर दी। इस पर मुकदमा दर्ज करा दिया। मगर, परिवार के लोगों ने समझौता करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। 25 जनवरी को युवक घर में आ गया। इसके बाद मारपीट की। दुष्कर्म का प्रयास भी किया। उसके शोर मचाने पर धमकी देकर भाग गया। फोटो वायरल करने की धमकी दी। 


पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि घटना के बाद उसने सौ नंबर पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed