फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man molested the minor girl in mall of agra

मॉल में फाइनेंस कर्मी ने 13 वर्षीय लड़की से की 'शर्मनाक' हरकत, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
young man molested the minor girl in mall of agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कासमॉस मॉल में 13 साल की बालिका के साथ एक फाइनेंस कर्मी ने छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने अपने मां-पिता को बताया। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बालिका अपने माता-पिता और भाई के साथ कासमॉस मॉल में आई थी। मॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था। इस वजह से भीड़ थी। बालिका खरीदारी कर रही थी। तभी युवक बालिका के पास आया। वो छेड़छाड़ करने लगा। 
विज्ञापन


पहले तो बालिका ने ध्यान नहीं दिया। मगर, उसकी हरकत बढ़ गई। उसने फिर से छेड़छाड़ कर दी। इस पर बालिका ने अपने मां और पिता को बताया। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- थाने में कानून को 'धुएं' में उड़ाते रहे गो तस्कर, पुलिस देखती रही, वीडियो वायरल, महकमे में मची खलबली

बैंक में नौकरी करता है आरोपी

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी आयोध्या कुंज, अर्जुन नगर निवासी दीपेश पाल है। वो एक बैंक की फाइनेंस शाखा में काम करता है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
 
बालिका ने दिखाई हिम्मत 

पुलिस का कहना था कि बालिका ने हिम्मत दिखाई। वो आरोपी को सबक सिखाना चाहती थी। इसलिए पूरी घटना की जानकारी मां और पिता के साथ ही पुलिस को भी दी। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed