फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for sexual harassment of a girl in agra

लिफ्ट देकर युवती को रास्ते में पिलाया नशीला पदार्थ, होटल में किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 12 Jan 2020 12:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
young man arrested for sexual harassment of a girl in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
आगरा के थाना हरीपर्वत में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि एक मोबाइल व्यापारी ने शुक्रवार रात को उसे लिफ्ट दी। रास्ते में दो दोस्त बुला लिए। 
विज्ञापन


तीनों ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बेहोश होने पर ताजगंज क्षेत्र के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी मोबाइल व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन


थाना मलपुरा क्षेत्र की युवती एक मोबाइल की दुकान पर नौकरी करती है। उसकी दुकान के पास ही दयालबाग निवासी नीरज कुशवाहा की मोबाइल की दुकान है। आरोप है कि शुक्रवार रात को युवती अपने घर जा रही थी। तभी नीरज कुशवाहा मिल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

उसने युवती को कहा कि वो रास्ते में छोड़ देगा। वो स्कूटर पर बैठ गई। रास्ते में उसके दो दोस्त और मिल गए। तीनों ने रास्ते में उसे पीने के लिए पानी दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा। पानी में नशीला पदार्थ मिला रखा था। 

बाद में उसे ताजगंज क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह वह किसी तरह होटल से आ गई। उसने थाना हरीपर्वत में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल व्यापारी नीरज को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दुष्कर्म की बात कबूल कर ली है। उसने अन्य दो आरोपियों के नाम नहीं बताए हैं। युवती भी उनके बारे में नहीं जानती है। जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

डरी हुई है पीड़िता

आरोपी मोबाइल व्यापारी ने अपने कई और दोस्तों को घटना के बारे में बता दिया है। इससे पीड़िता डरी हुई है। पुलिस ने उसे समझाया और सुरक्षा का भरोसा दिया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed