{"_id":"5cc68e22bdec2207315b48f8","slug":"young-man-arrested-for-fraud-on-name-of-job-in-airlnes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, मध्य प्रदेश का रहने वाला है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, मध्य प्रदेश का रहने वाला है आरोपी
Mon, 29 Apr 2019 11:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
ठगी का आरोपी अकबर
आगरा पुलिस ने रविवार को इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। यह गिरोह बेरोजगारों युवाओं को झांसे में लेता था।
युवाओं को एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का लालच देकर उनसे खाते में रकम जमा कराता था। गिरोह के कई खातों का पता चला है। इस गिरोह के जाल में युवक विनायक वशिष्ठ भी फंस गया था। उसने न्यू आगरा थाना पुलिस को सूचना दे दी।
गिरोह के लोग नौकरी ज्वाइनिंग कराने के नाम पर पैसे की मांग करते थे। विनायक से 24 हजार रुपये मांगे गए। उसने कह दिया कि वो खाते में जमा नहीं कराएगा, कैश ही देगा। इस पर जैसे ही अकबर पैसा लेने के लिए सरला बाग एक्सटेंशन पहुंचा, वैसे ही पहले से तैयार पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Trending Videos
आरोपी अकबर मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर के कटरा मोहल्ला का रहने वाला है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। न्यू आगरा थाना पर केस दर्ज कर लिया गया है।
ऐसे करते थे ठगी
- एयरलाइंस में सीधी भर्ती के विज्ञापन वेबसाइट पर डालते हैं या मार्केट में पोस्टर लगा देते हैं।
- जो भी जाल में फंसे, उससे शैक्षणिक दस्तावेज मंगाते हैं। इनके मिलते कह देते हैं कि तुम्हारा चयन हो गया।
- उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी भेज देते हैं। इसके बाद ज्वाइनिंग फीस बताकर 20 से 30 हजार रुपये खाते में डलवा लेते हैं।