{"_id":"5727b4254f1c1bf8325cd3e9","slug":"woman-slapped-lootere","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला ने बदमाश को मारे चांटे, लुटने से बचाया पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने बदमाश को मारे चांटे, लुटने से बचाया पर्स
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Tue, 03 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
महिला के साहस पर बाइक छोड़कर भागे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांस यमुना कालोनी में सोमवार दोपहर को महिला के साहस से लुटेरे पस्त हो गए। महिला ने पर्स लूटने आए एक बदमाश के चांटे मारे, जबकि दूसरे को बाइक से गिरा दिया।
महिला के साथी युवक के आने पर दोनों बदमाश भाग गए। सदर के नैनाना जाट निवासी शशि गौतम सोमवार को परिचित के साथ कालिंदी विहार आईं थीं। दोनों स्कूटी से लौट रहे थे। ट्रांस यमुना कालोनी में एक प्याऊ पर स्कूटी खड़ी करके पानी पीने लगे। शशि ने स्कूटी पर पर्स रख दिया। तभी लाल रंग की पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने पर्स उठा लिया। यह देखकर शशि ने दौड़कर एक बदमाश को पकड़ लिया। उससे पर्स भी छीन लिया। यह देख बदमाश ने मारपीट की। शशि भी उससे भिड़ गईं। उसके चांटे मारे। दूसरे बदमाश को बाइक से गिरा लिया। शोर होने पर शशि का परिचित युवक आ गया। तब बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।