फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman murdered corpse thrown in sacks

महिला की हत्या कर बोरे में फेंकी लाश

Mon, 11 Apr 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा/रुनकता
अमर उजाला ब्यूरो आगरा/रुनकता Updated Mon, 11 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered corpse thrown in sacks
रुनकता क्षेत्र में गांव अटूस के पास नहर में मिली, नहीं हो सकी शिनाख्त - फोटो : demo pic
रुनकता में गांव अटूस स्थित पथौली नहर में रविवार सुबह 9:30 बजे बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। मगर, मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गांव अटूस से होकर पथौली नहर गुजरती है। नहर में पानी कम है। गांव के लोगों ने नहर में कपड़े का बोरा देखा तो उन्हें संदेह हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मृतका की उम्र तकरीबन 30 वर्ष है। वह नीले रंग का सलवार सूट पहने है। पैरों में बिछिए भी पहने है। इससे उसके शादीशुदा होने की संभावना है। शरीर नीला पड़ा था। चोट का निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला जहर देकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। एसओ सिकंदरा ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उसे पहचाना नहीं है। आशंका है कि शव को किसी वाहन से लाकर यह फेंका गया है। भरतपुर पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed