{"_id":"5995b78e4f1c1b160b8b4739","slug":"woman-murdered-by-lover-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति को छोड़कर आई थी, प्रेमी के साथ रहने का ये हुआ अंजाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को छोड़कर आई थी, प्रेमी के साथ रहने का ये हुआ अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन थाना कोतवाली के अंतर्गत नगला रामताल रोड पर एक मकान में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हमला महिला के प्रेमी ने किया और मकान का ताला लगाकर भाग गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां मौत हो गई।
बताया गया है कि झांसी के मनोरा गांव की रहने वाली छाया (28) अपने दिव्यांग पति को छोड़कर छोटी बहन के साथ वृंदावन चली आई। महिला वृंदावन में मजदूरी कर जीवन काट रही थी कि उसकी मुलाकात वृंदावन केशवधाम के पास कालोनी में रहने वाले मूल निवासी मध्यप्रदेश के दमोह निवासी जयदेव से हो गई।
दोनों साथ रहने लगे। आठ दिन पूर्व ही जयदेव ने नगला रामताल रोड पर सुनसान इलाके में मोहन सिंह के खाली पड़े मकान के दो कमरों को किराए पर ले लिया। यहां महिला के साथ जयदेव रहने लगा। गुरुवार की सुबह नौ बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच जयदेव ने महिला पर चाकुओं से वार कर दिए।

Trending Videos
कई वार करने के बाद भाग गया
कई वार करने के बाद जयदेव कमरे का ताला लगाकर भाग गया। इसी बीच पड़ोसियों ने महिला के कराहने और गेट के निचले हिस्से से हाथ बाहर आने पर अंदर देखा तो दंग रह गए। महिला खून में लथपथ जमीन पर पड़ी थी। सूचना पर पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और गेट का ताला तोड़कर महिला को सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां हालत बिगड़ने पर महिला को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां देरशाम उसकी मौत हो गई। इधर, सीओ सदर विजय शंकर मिश्र और कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।