{"_id":"5d207bc58ebc3e6cd9045f9e","slug":"woman-gang-raped-by-miscreants-after-loot-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद बदमाशों ने किया महिला से दुष्कर्म, शिकायत पर इंस्पेक्टर ने पति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद बदमाशों ने किया महिला से दुष्कर्म, शिकायत पर इंस्पेक्टर ने पति को पीटा
Sun, 07 Jul 2019 09:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Jul 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार रात कार सवार तीन युवकों ने पति के साथ जा रही महिला को अगवा कर लिया। रास्ते में बदमाशों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया और गहने लूट लिए। इसके बाद कार सवार पीड़िता को एटा क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए।
इधर, पुलिस से मदद मांगने पहुंचे महिला के पति बिछवां थानाध्यक्ष ने पीटा। एसपी ने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। थाना कुरावली पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण और लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
औरैया जनपद के एक गांव निवासी युवक पत्नी के साथ शुक्रवार रात को बाइक से किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव जा रहा था। रात तकरीबन 11 बजे थाना कुरावली क्षेत्र में जीटी रोड पर सफेद रंग की ईको कार सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।

वारदात के बाद महिला को एटा में छोड़ा
आरोप है कि कार सवार महिला का अपहरण कर फरार हो गए। रास्ते में कार सवारों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही सोने के कुंडल, जंजीर, पायल और 15 हजार रुपये लूट लिए। कार सवार महिला को बेहोशी की हालत में एटा क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए।
इधर, महिला का पति कार सवारों का पीछा करते हुए बिछवां क्षेत्र में पहुंच गया। यहां उसने ग्रामीणों की मदद से थाना पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे बिछवां थानाध्यक्ष राजेश पाल सिंह ने मदद की जगह युवक को ही थाने लाकर जमकर पीटा।
थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
शनिवार दोपहर बसपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने कुरावली थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। इस बीच महिला भी थाने पहुंच गई। एसपी अजय शंकर राय ने इंस्पेक्टर बिछवां राजेश पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप, अपहरण और हत्या की धाराओं में कार सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।