फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman found dead near railway track in mathura

मथुरा में महिला कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी, धड़ से अलग थे सिर और पैर

Thu, 11 Apr 2019 03:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
woman found dead near railway track in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का सिर और पैर धड़ से अलग था। परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


छाता निवासी मछला देवी कस्बा स्थित एक फैक्टरी में कर्मचारी थी। प्रतिदिन की तरह मछला देवी बुधवार को भी फैक्टरी गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आई। इस परिजनों ने देर रात तक उनकी तलाश की, लेकिन मछला देवी का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह रेलवे लाइन के समीप महिला का शव पड़ा मिला। शव के धड़ से पैर और सिर अलग था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की मछला देवी के रूप शिनाख्त की। परिजनों का कहना है कि हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही आत्महत्या

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। वो अपने बच्चों के साथ रहती थी। 

देखें वीडियो- 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed