फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman files complaint against her husband under triple talaq law in agra

निकाह के 15 साल बाद पत्नी को बोला तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Sep 2019 12:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Sep 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Woman files complaint against her husband under triple talaq law in agra
थाना हरीपर्वत आगरा
आगरा में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। थाना हरीपर्वत में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप है कि पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


वजीरपुरा की बेबी का निकाह 15 साल पहले आमिर से हुआ था। आमिर एक बुटीक पर टेलर है। बेबी का आरोप है कि पति और ससुराली उत्पीड़न करते हैं। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। छह सितंबर को पति ने मारपीट की। इसके बाद घरवालों के सामने तीन तलाक बोल दिया। 
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई करने पर 13 साल की बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बुधवार को थाना हरीपर्वत में शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लियाहै। पति को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मामले हो चुके हैं दर्ज 

शहर में इससे पहले तीन तलाक के आठ मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें थाना जगदीशपुरा, लोहामंडी, न्यू आगरा, हरीपर्वत, मंटोला, ताजगंज शामिल हैं। पुलिस ने अब तक चार मामलों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed