{"_id":"593e38574f1c1b3b659bef16","slug":"woman-attacked-on-her-husband-after-denial-chat-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर चैटिंग से रोका तो पति पर किए हंसिए से वार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप पर चैटिंग से रोका तो पति पर किए हंसिए से वार
ब्यूरो/अमर उजाला खेरागढ़ (आगरा)
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
नेत्रपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेरागढ़, आगरा के गांव भिलावली में एक महिला ने अपने पति पर इसलिए हंसिए से वार कर दिया क्योंकि उसने पत्नी का मोबाइल छीन लिया। महिला व्हाट्सएप पर अपने दोस्त से चैटिंग कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि महिला का कहना है कि पति ने अपने ऊपर खुद ही वार किए हैं। वह उससे जींस-टॉप पहनने की जिद कर रहा था।
बताया गया है कि गांव भिलावली निवासी नेत्रपाल पुत्र राजवीर की शादी दो साल पहले राजस्थान की नीतू से हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। आरोप है कि नीतू ससुराल में कम रहती है। ज्यादातर मायके चली जाती है। आठ जून को ही वह ससुराल आई थी। नेत्रपाल ने बताया कि शनिवार रात को नीतू मोबाइल पर वाट्सएप पर अपने मित्र से चैटिंग कर रही थी। उसने नीतू से मना किया।
वह नहीं मानी तो मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया। इसके बाद सोने चला गया। रात तकरीबन दो बजे वह चारपाई पर सो रहा था कि तभी पत्नी ने उस पर हंसिये से हमला बोल दिया। उसने बचने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी ने गर्दन पर भी वार कर दिया। नेत्रपाल गंभीर घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर परिवारीजन आ गए। उन्होंने किसी तरह नेत्रपाल को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीतू को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
हालांकि नीतू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पति उससे जींस-टॉप पहनने की जिद कर रहा था। जब उसने जींस-टाप पहन लिए तो कहने लगा कि अब सही है। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार सुनकर उसकी भाभी आ गई।
यह देखकर नेत्रपाल ने खुद को हंसिया मारकर घायल कर दिया। पति पर वह क्यों हमला करेगी। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।