{"_id":"59aabfa94f1c1b1b278b4f0e","slug":"woman-attacked-by-husband-using-screwdriver-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटका के लिए 10 रुपये न देने पर पत्नी को पेंचकस से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुटका के लिए 10 रुपये न देने पर पत्नी को पेंचकस से गोदा
ब्यूरो/अमर उजाला बाह (आगरा)
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बाह के धोबई गांव में शनिवार को दोपहर में एक युवक ने अपनी 10 रुपये न देने पर अपनी पत्नी को पेंचकस से गोद दिया। इतना ही नहीं लात घूंसों से उसकी पिटाई भी की। आरोपी ने गुटका खाने के लिए ये मांगे थे। घायल महिला ने पुलिस से शिकायत की इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है।
बता दें कि बाह के गांव धोबई में सतीश और उसकी पत्नी विमलेश रहती है। पुलिस से की शिकायत में महिला ने बताया कि बीते छह महीने से उसका पति काम पर नहीं गया। और तो और वह शराब पीने का आदी भी है। ऐसे में घर की बचत के सारे रुपये भी शराब में उड़ा दिए।
आरोप है कि जब पति के पास कुछ नहीं बचा तो शनिवार को दोपहर में उसने अपनी पत्नी से गुटका खाने के लिए 10 रुपये मांगे। पत्नी ने देने से मना कर दिया तो वह उसे मारने दौड़ा। देखते ही देखते उसने कमरे में रखा पेंचकस उठा लिया और दनादन उसके सिर पर वार कर दिए।
विज्ञापन
पत्नी ने हाथ लगाकर खुद को बचाने की कोशिश की तो पेंचकस उसके हाथ में घुस गया। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना और उसने लात घूंसों से अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। जैसे तैसे भागकर आई पत्नी ने घायल हालत में बाह थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने सीएचसी बाह पर पीड़िता का मेडिकल कराया। आरोपी पति को पकड़ने के लिए दबिश दी है।