{"_id":"5a570ed54f1c1bf9188b469b","slug":"woman-and-young-man-suicide-on-kosikalan-railway-station-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो माह की बेटी और युवक के साथ महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो माह की बेटी और युवक के साथ महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
suicide at railway track
कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक महिला, उसकी दो माह की बेटी और एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिवारवाले इसे हादसा बता रहे हैं जबकि स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना था कि दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। महिला और युवक हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं।
गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे फरीदाबाद बल्लभगढ़ की कृष्णा कालोनी निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी ज्योति, उसकी दो माह की बेटी राधिका और पड़ोसी युवक शिवकुमार की निजामुद्दीन एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। तीनों के शव टुकड़ों में बंट गए थे। इनकी पहचान स्टेशन पर मिले इनके बैग से हुई। शिवकुमार पेशे से ड्राइवर है।
सूचना पाकर बल्लभगढ़ से दोनों के परिवारवाले भी पहुंच गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लाइन पार करते वक्त ट्रेन से कटकर मौत हुई है। मौत हादसे में हुई है। वहीं, स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना था कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।

तो युवक भी निकला तलाश में
मृतका ज्योति के पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि ज्योति घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने पिता के घर नूंह मेवात जा रही है। उधर, चर्चा यह भी हो रही है कि ज्योति जब घर नहीं लौटी तो पड़ोसी युवक शिवकुमार उसकी तलाश में निकला था।
यह दोनों लोग एक साथ कोसीकलां कैसे पहुंचे, वास्तव में क्या हुआ, दोनों एक साथ कैसे कट गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उधर, जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए।
यह दोनों लोग एक साथ कोसीकलां कैसे पहुंचे, वास्तव में क्या हुआ, दोनों एक साथ कैसे कट गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उधर, जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए।