{"_id":"582ca0154f1c1bf23c8fde72","slug":"when-crime-in-train-then-inform-to-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनाें में अपराध तो व्हाट्सएप पर भी सूचना दें आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनाें में अपराध तो व्हाट्सएप पर भी सूचना दें आप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
9454404444 पर भेज सकते हैं वीडियो क्लिप और आडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन और स्टेशन पर भ्रष्टाचार हो या कोई आपराधिक घटना। इसकी जानकारी तुरंत जीआरपी के व्हाइट्स एप नंबर 9454404444 पर दे सकते हैं। जीआरपी इस नंबर के पम्फलेट ट्रेनों और स्टेशनों पर चस्पा कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस नंबर की जानकारी हो सके। बुधवार को कंट्रोल रूम से संचालित होने वाले इस नंबर को आरपीएफ कमांडेंट विवेक सागर ने जारी किया।
कमांडेंट सागर ने बताया कि जीआरपी के महानिदेशक की पहल पर नंबर जारी किया गया है। कई दफा जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी किसी तरह की घटना होने पर तुरंत एक्शन लेने के बजाय ट्रेन के स्टेशन तक पहुंचने का इंतजार करते हैं। यात्री भी किसी पचड़े में फंसने की जगह गंतव्य को रवाना हो जाता है। इसी को देखते हुए इस व्हाट्सएप नंबर को जारी किया गया है। पीड़ित यात्री किसी भी तरह की घटना की सूचना, वीडियो क्लिप और आडियो इस पर भेज सकता है। यह नंबर लखनऊ स्थित जीआरपी कंट्रोल रूम से आपरेट किया जाएगा। इस पर जानकारी देने के बाद कंट्रोल रूम से संबंधित जीआरपी थाने को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर भी पुलिस बल लापरवाही नहीं कर सकेगा। इसकी मानीटरिंग भी जीआरपी के उच्चाधिकारी करेंगे। इस मौके पर सीओ जीआरपी राजकुमार गौतम, थाना प्रभारी कैंट मणिकांत शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।