फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waiting for the red eyes pierced

लाल के इंतजार में पथरा गई आंखें

Wed, 16 Mar 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Wed, 16 Mar 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the red eyes pierced
लाल के इंतजार में पथरा गई आंखें - फोटो : अमर उजाला
जैसे दिव्य के अपहरण के बाद उसके परिवार का हाल बेहाल है, ऐसी ही पीड़ा से जिले के 50 परिवार गुजर रहे हैं। कई तो ऐसे हैं, जिनकी आंखें अपने जिगर के टुकड़े के इंतजार में पथरा गई हैं। लाल को गुम हुए दिन, सप्ताह, महीने नहीं, कई साल बीत गए, पर कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस अपहरण में दर्ज किया, थानों पर पोस्टर लगवाए और फिर फाइल बंद कर दी। इस साल लापता हुए 21 बच्चों में आठ का अभी तक  सुराग नहीं लग सका है। इनमें कमला नगर के इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल का इकलौता बेटा बिट्टू उर्फ अभिषेक  भी है। उसका अपहरण सात जनवरी को किया गया था। एक बच्चे ने देखा था कि उसे बदमाश सफेद रंग की वैन में डालकर ले जा रहे हैं, लेकिन पुलिस आज तक न बिट्टू का कुछ पता लगा पाई और न अपहरण करने वाले गिरोह का। इसी तरह नाला बुढ़ान सैयद से ईश्वर दयाल का पुत्र शिवा (14) लापता हुआ। उसका भी कुछ पता नहीं चल सका। नरायच के महेंद्र सिंह और उनका पूरा परिवार अपने लाडले नितेश (11) की तलाश में दर दर भटक रहा है। गांव तरखिया अछनेरा के भजन लाल का बेटा खरग सिंह (15) और जगदीशपुरा के सुभाष नगर अलबतिया के राजकुमार का पुत्र पारस दीक्षित ( 14) भी लापता चल रहा है।
विज्ञापन


हमें समझ नहीं आ रहा कि अब हम क्या करें, हर कोशिश करके देख चुके हैं - संजय अग्रवाल ( बिट्टू के पिता)
पारस के लापता होने के बाद पुलिस ने एक दो बार घर आकर बात की, इसके बाद कोई पूछने तक के लिए नहीं आया - राजकुमार ( पारस के पिता )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed