फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vyapari ki hattya

दो बहनों ने व्यापारी की हत्या कर शव बीहड़ में दबाया

Mon, 17 Aug 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 17 Aug 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
vyapari ki hattya
आगरा से आठ जुलाई को लापता सूरत के साड़ी व्यवसायी भरत भाई की हत्या कर दी गई थी।  पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इशके बाद शव को चंबल के बीहड़ में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। यह राज उनके पूर्व नौकर की दो बहनों ने  की गिरफ्तारी के बाद यह राज खुल सका। पुलिस ने 38 दिन बाद शव बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों ने ही भरत भाई की हत्या की है।
विज्ञापन

सूरत के मन मंदिर सोसायटी निवासी भरत भाई (46) पुत्र तुलसी भाई कावठिया साड़ी का व्यापार करते थे। सूरत में उनका एंब्राइडरी का कारोबार भी है। छह जुलाई को व्यापार के सिलसिले में आगरा आए थे। न्यू आगरा स्थित होटल कंफर्ट में कमरा लिया था। आठ जुलाई की सुबह 8:30 बजे पत्नी दक्षा से बात की। इसके बाद से संपर्क नहीं हुआ। 15 जुलाई को भरत के भाई नीलेश होटल पहुंचे तो उनका बैग और रुपये कमरे में रखे मिल गए। होटल कर्मचारियों ने बताया कि भरत भाई होटल से शाम चार बजे निकले थे। तब से लौटकर नहीं आए। उन्होंने थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

भरत का पिनाहट के पड़ुआपुरा निवासी पूर्व नौकर से लेन-देन चल रहा था। मोबाइल की अंतिम लोकेशन पता की गई तो वह पड़ुआपुरा में ही आई। इस पर शक गहरा गया। वह परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिशें दे रही थी। इस मामले में तीन अगस्त को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने उसकी दो बहन को पकड़ लिया। दोपहर तकरीबन 12 बजे उनकी निशानदेही पर शव को चंबल के बीहड़ से बरामद कर लिया। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व नौकर की बड़ी बहन दो साल पहले गुजरात गई थी। भरत भाई की फैक्ट्री में काम करने वाली युवती से उसकी दोस्ती हो गई। इससे उनके परिवार का भरत भाई से संपर्क हो गया। व्यापारी का उनके गांव में आना-जाना शुरू हो गया। आठ जुलाई को वह उनके घर पहुंचे। उस वक्त पूर्व नौकर की दोनों बहनें अकेली थीं। पूछताछ में पता चला कि इसी दौरान छोटी बहन ने सरिया मारकर भरत भाई की हत्या कर दी। शव को एक चादर और पालीथिन में लपेटकर भूसे के ढेर में छिपा दिया। दूसरे दिन कुछ लोगों के साथ मिलकर बीहड़ में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पहचान छिपाने के लिए तेजाब से भी झुलसाया। पुलिस का कहना है कि हत्या में तीन लोगों के भी नाम सामने आए हैं। जांच की जा रही है।

बाक्स
पुलिस ने पत्रकार से अभद्रता
न्यू आगरा पुलिस ने अपने मोबाइल से फोटो खींचते पत्रकार से अभद्रता कर दी। मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद फोटो डिलीट कर दिए। सीओ पिनाहट से शिकायत के बाद ही वापस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed