{"_id":"5c8e516bbdec22141231ebbf","slug":"villager-murdered-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, महिला समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा: ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, महिला समेत चार पर रिपोर्ट
Sun, 17 Mar 2019 07:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Mar 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के गांव सकराया के ग्रामीण की बेरहमी से हत्या करके शव को हाईवे पर संजय कॉलेज के पास गड्ढे में फेंका गया। ग्रामीण के सिर, पैर और आंखों पर चोटों के निशान हैं। जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। मृतक के बेटे ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
वृंदावन कोतवाली के गांव सकराया निवासी नत्थो (56) पुत्र कारे सिंह 15 मार्च को गांव के दो लोगों के साथ निकला। फिर घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश की, पर उसका सुराग नहीं लग सका। रविवार को नत्थो का शव संजय कॉलेज के पास गड्ढे में मिलने की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
शरीर पर चोट के निशान
पुलिस की मानें तो मृतक के सिर, पैर और आंखों पर चोट के निशान हैं। मृतक के भतीजे हेमराज का आरोप है कि गांव के दो लोग उनके चाचा को ले गए थे। उसके बाद हत्या करके शव को हाईवे पर फेंका गया है। मृतक के बेटे प्रमोद ने महिला समेत चार के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
15 मार्च को गया नत्थो घर तो नहीं लौटा, पर उसे गांव में इसी शाम को देखा गया था। मृतक के परिजन जिन लोगों पर आरोप लगा रहे हैं, वह घर छोड़कर फरार हैं। कहीं ऐसा तो नहीं इन लोगों ने नत्थो की हत्या करके उसे सड़क हादसे का रूप दे दिया हो। उधर, भतीजे हेमराज का आरोप है कि उनके चाचा को गांव बाबूगढ़ के दो व्यक्तियों जान से मारने की धमकी दी थी।