फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Upon receipt of the statue in the temple fragmented furore

मंदिर में मूर्ति खंडित मिलने पर हंगामा

Tue, 23 Jun 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jun 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Upon receipt of the statue in the temple fragmented furore
 गांव संवाई स्थित मंदिर में मूर्ति खंडित होने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए बरहन रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। शिकायत पर दो सगे भाइयों को हिरासत में ले लिया। तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव संवाई में भंवाइन रोड पर मंदिर है। इसमें भगवान शिव परिवार की मूर्तियां हैं। सोमवार सुबह कुछ महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंचीं तो मां पार्वती की मूर्ति खंडित थी। जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर दिन भर पंचायत चली। शाम को ग्रामीण मंदिर पर एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते बरहन रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ और इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों के आरोप पर पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों को हिरासत में ले लिया। उनके परिवारीजनों का कहना है कि फंसाने के लिए आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मूर्तियां खंडित होने की जानकारी पर भाजपा, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देरशाम भाजपा के प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान और विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर भी पहुंचे। इस दौरान शैलेंद्र यादव, माधवेन्द्र नाथ सिंह, मनोज शर्मा, नवल किशोर, मानसिंह, राजीव गिहार, अचिंत सक्सेना, अमरदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed