फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Police Sub Inspector Looted 10 Lakh Rupees From Bulandshar Businessman

बुलंदशहर के व्यापारी से दरोगा ने हड़पे रुपये, जान से मारने की धमकी दी, मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Dec 2020 02:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Dec 2020 02:08 PM IST
सार

  • मुकदमा दर्ज किया गया
  • दरोगा नकुल सिंह पर रुपए हड़पने, लूट, मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप 

विज्ञापन
Up Police Sub Inspector Looted 10 Lakh Rupees From Bulandshar Businessman
उत्तर प्रदेश पुलिस

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज में जीआरपी के दरोगा नकुल सिंह के खिलाफ रुपए हड़पने, लूट, मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा बुलंदशहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी कैटरिंग व्यवसाई ने दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


कैटरिंग व्यवसाई का आरोप है कि दो साल पहले दरोगा नकुल सिंह उनके थाना क्षेत्र की चौकी पर तैनात थे। तब उनकी मुलाकात दरोगा से हुई थी। दरोगा ने एक पेट्रोल पंप पर मारपीट की थी। इस मामले में उन्हें निलंबित किया गया था। दरोगा ने बहाली के लिए मदद मांगी थी। उनसे दस लाख रुपये एक महीने में देने की कहकर उधारी पर लिए थे। इसके बाद रुपए वापस नहीं किए। रुपयों की मांग करने पर टालमटोल करते रहे। उनका ट्रांसफर जीआरपी इटावा में हो गया।
विज्ञापन


दिवाली से दो दिन पहले दरोगा ने फोन करके अपनी बेटी का एमबीबीएस में एडमिशन कराने का दबाव बनाया। एडमिशन कराने पर ही रुपए देने की बात कही। रुपए लेने के लिए व्यवसाई ने दाखिला कराने के लिए झूठ बोल दिया। इस पर दरोगा ने दो बार में तीन लाख उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। दो लाख रुपये लेने के लिए 18 नवंबर को बोदला रोड स्थित अपने होटल पर बुलाया। व्यवसाई अपनी पत्नी और बच्ची के साथ ससुराल दारापुर, इरादतनगर जा रहे थे। इस पर रास्ते में दरोगा के होटल पर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दरोगा ने होटल में अपने साथियों की मदद से जबरन शराब पिलाई। इस दौरान पत्नी से छेड़छाड़ की। पत्नी गाड़ी लेकर अपने मायके दारापुर चली गई। बाद में दरोगा ने व्यवसाई को एकांत जगह पर ले जाकर मारपीट की। मोबाइल और एक लाख लूट लिए। पीड़ित ने एसपी जीआरपी से शिकायत की थी। मामले की जांच के लिए एसएसपी बबलू कुमार को पत्र लिखा गया। जांच के बाद दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। दरोगा नकुल सिंह पर रुपए हड़पने, लूट, मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed