{"_id":"5c8f5003bdec22145c46d970","slug":"up-police-cop-found-dead-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पेड़ से लटका मिला सिपाही का शव, महिला रिश्तेदार पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा: पेड़ से लटका मिला सिपाही का शव, महिला रिश्तेदार पर हत्या का आरोप
Mon, 18 Mar 2019 01:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना रकाबगंज में तैनात अंडर ट्रेनी सिपाही का शव मथुरा में एक्सप्रेसवे के किनारे राया के गांव ककरेटिया में नीम के पेड़ से लटका मिला। गले में नाइलोन की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है। वहीं, सिपाही के परिजन एक महिला रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
राया पुलिस के मुताबिक गांव ककरेटिया निवासी सुरेंद्र कुमार सोमवार की सुबह को जब सात बजे अपने खेत पर गया तो नीम के पेड़ से शव लटका देखा। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को उतारा। तलाशी में मृतक की जेब से मिले आईकार्ड से उसकी शनाख्त सिपाही अरुण कुमार (23) निवासी घांघौली, टप्पल (अलीगढ़) के रूप में हुई। वो आगरा के थाना रकाबगंज में तैनात था।
विज्ञापन
राया पुलिस ने थाना रकाबगंज से जानकारी जुटाई तो हकीकत सामने आई। पुलिस की मानें तो मृतक सिपाही का एक महिला रिश्तेदार से आठ साल से विवाद चल रहा है। पता चला कि रविवार को महिला ने थाना रकाबगंज पहुंचकर सिपाही पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
महिला ने यह भी कहा कि वो उसके बच्चे की मां बनने वाली है। काफी देर तक मामला नहीं सुलझा तो प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने सिपाही और महिला के घर का मामला बता कर दोनों को घर जाने को कह दिया। इसके बाद दोनों टैक्सी से गांव के लिए चल दिए।
बताया जा रहा है कि गांव ककरेटिया के पास टैक्सी का पेट्रोल खत्म हो गया। चालक तेल लेने निकल गया तो सिपाही उतरकर कहीं चला गया। महिला रिश्तेदार ने यूपी 100 पर सूचना दी तो पुलिस ने उसे घर भिजवा दिया।
उधर, सुबह सिपाही का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक सिपाही के बहनोई ने महिला रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश भारद्धाज ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज होगा।

हत्या या आत्महत्या?
अंडर ट्रेनी सिपाही अरुण कुमार ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई, यह तो अभी तक साफ नहीं है। वारदात स्थल को देखकर ऐसा लग रहा था कि रस्सी का फंदा एक बार में नहीं लगा। फंदा दो-तीन बार डालने की कोशिश की गई।
खेत की रखवाली के लिए पशुओं को रोकने के लिए बांधी गई नाइलोन की पटटनुमा रस्सी को खोलकर गले के लिए फंदा बनाया गया था। वहीं, शर्ट का आधा फटा हिस्सा पेड़ पर ही टंगा था। शव जमीन से करीब छह फीट ऊपर पेड़ पर लटका हुआ था।