फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle molesting teenager killed at protest

छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी के चाचा की हत्या

Fri, 06 May 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 06 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Uncle molesting teenager killed at protest
शमसाबाद के गांव नया बांस में वारदात, आरोपियों ने शिकायत करने आए घरवालों पर की फायरिंग - फोटो : demo pic
शमसाबाद के गांव नया बांस में गुरुवार शाम को 16 वर्षीय किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने परिवारीजनोें को बताया तो वे आरोपी युवकोें के घर  शिकायत करने आए। इस पर युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से किशोरी के चाचा की मौत हो गई। हमलावर भाग गए। 
विज्ञापन

गांव नया बांस निवासी लाल सिंह (22) पुत्र हरी सिंह मजदूरी करता था। गुरुवार शाम तकरीबन सात बजे उसकी भतीजी गांव में ही पाती सिंह की परचूनी की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवक दुकान पर खड़े थे। उन्होंने उससे छेड़छाड़ की। किशोरी ने घर आकर इसकी जानकारी परिवारवालों को दी। इससे गुस्साए आरोपी युवकों ने  फायरिंग कर दी। गोली लाल सिंह की जांघ में लगी। वह घायल हो गया। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई। वहीं लाल सिंह को घरवाले अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी परिवार घर से फरार हो गया। सीओ फतेहाबाद ने बताया कि छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या की गई है। परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


गांव में तनाव, फोर्स तैनात  
गांव नया बांस में घटना के बाद से तनाव है। इसको देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed